नई दिल्ली, 29 सितम्बर (वीएनआई)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज मुंबई भगदड़ की घटना पर शोक जताया। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में आज पश्चिमी रेलवे के परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 यात्रियों की मौत हो गई।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, मुंबई में भगदड़ की वजह से हुई मौतों को लेकर दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं व घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।
No comments found. Be a first comment here!