राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने 148वीं जयंती पर गांधी को याद किया

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (वीएनआई)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, गांधी जयंती पर बापू को नमन करता हूं। उनके महान आदर्शो से विश्व के लाखों लोग प्रेरित हुए हैं। मोदी ने राजघाट जाकर बापू की समाधि पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राजघाट में बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था। उनके जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू राष्ट्रवादी नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या कर दी थी। गांधी को दुनियाभर में उनके अहिंसा के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वह अपने अनुयायियों के बीच महात्मा के नाम से जाने जाते हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india