प्रधानमंत्री मोदी 'फिट इंडिया मूवमेंट' की आज करेंगे शुरुआत

By Shobhna Jain | Posted on 29th Aug 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 अगस्त, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी लोगों को सेहतमंद रहने की मुहिम 'फिट इंडिया मूवमेंट' की आज शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में करेंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। गौरतलब है देश में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जो हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है। वहीं फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी। खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय आदि इस अभियान पर काम करेंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Mar 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india