प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा संयुक्त राष्ट्र की वजह से आज विश्व में बेहतर स्थान

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 सितम्बर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार देर रात को संयुक्त राष्ट्र की 75वीं बरसी पर यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली को संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए 'वसुधैव कुटुम्बकम' का मंत्र दिया और कहा कि भारत पूरे विश्व को एक परिवार के तौर पर देखता है। उन्होंने कहा दुनियाभर में जारी कोरोना महामारी के संकट पर बात करते हुए चिंता जताई और कहा कि विश्व जल्द इस संकट से उबर जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मानव इतिहास में पहली बार पूरी दुनिया ने मिलकर एक संस्था बनाई। 75 साल पहले युद्ध के माहौल के बीच एक ऐसी संस्था का उद्भव हुआ जो आज दुनियाभर को बांधकर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत उस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के संस्थापक हस्ताक्षरकर्ता के तौर पर शामिल हुआ था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india