प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी शुभकामनाये

By Shobhna Jain | Posted on 4th Dec 2020 | देश
altimg
नई दिल्ली, 04 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं।
 
गौरतलब है हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना दिवस की शुरुआत 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। गौरतलब है भारतीय नौसेना की स्थापना भारत में 1612 में की गई थी। वहीं ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने शिप की सुरक्षा के लिए इसका बनाया था और इसका नाम रखा था, ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन। बाद में इसे रॉयल इंडियन नौसेना का नाम दिया गया था। जबकि आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन कर इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india