मणिपुर में फर्जी आधार कार्ड के साथ 9 रोहिंग्या गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 02 जून, (वीएनआई) मणिपुर के तेंग्नौपल जिले में भारत-म्यामांर सीमा के पास स्थित मोरेह शहर में पुलिस ने नौ रोहिंग्याओं को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर दो महिलाओं समेत चार रोहिंग्याओं को तनगनौपाल चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस को जांच में रोहिंग्याओं के पास से फर्जी आधार कार्ड भी हाथ लगा है। पुलिस ने चारों रोहिग्याओं को 27 मई को गिरफ्तार किया था।इसके अलावा पुलिस ने 28 मई को मोरेह शहर में एक होटल से तीन महिलाओं समेत 5 अन्य रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया। एसपी ने आगे बताया कि जाँच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए रोहिंग्याओं में से एक ताहिर अली ने स्थानीय मणिपुरी मुस्लिम महिला से विवाह किया और वही इन विदेशियों को अवैध तरीके से देश के अंदर लाने के मामले का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने कहा कि अली को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ताहिर अली को छोड़कर ये सभी फर्जी आधार कार्ड लेकर राज्य की राजधानी से सीमाई शहर आए थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india