भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल का जोरदार स्‍वागत

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jan 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 01 जनवरी, (वीएनआई) दुनियाभर में नए साल का जश्न के साथ देशभर में भी नए साल का जोरदार स्‍वागत किया जा रहा है। वहीं सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में शुरू हुआ।

देश के विभिन्न शहरों में लोग अपने-अपने अंदाज में नया साल मना रहे हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग नए साल के जश्न में डूबे हैं। देश के अलग-अलग शहरों में आतिशबाजी से नए साल 2020 का स्‍वागत किया गया। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल का जश्‍न मनाने के लिए सैकड़ों लोग जुटे। वहीं उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने औली में नया साल मनाया, जबकि छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीआरपीएफ जवानों ने नए साल का जश्न मनाया।

इसके अलावा दुनिया में सबसे पहले न्यू ईयर का जश्न न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में  शुरू हुआ। यहां भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे नए साल का स्वागत किया गया। थाइलैंड में चाओ फ्रया नदी के आसपास लोगों ने आतिशबाजी की। हॉन्ग कॉन्ग में विक्टोरिया हार्बर में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न शुरू हुआ।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india