नीता अंबानी है एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला उद्दमी, स्टेट बेंक की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर -फोर्ब्स

By Shobhna Jain | Posted on 7th Apr 2016 | देश
altimg
न्यूयार्क,7 अप्रैल (अनुपमाजैन/वीएनआई)रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को फोर्ब्स पत्रिका ने इस वर्ष की सबसे शक्तिशाली एशियाई महिला उद्द्यमी माना है जो एशिया क्षेत्र की 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में शीर्ष पर हैंजबकि एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्य को 2016 की एशिया की 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है इस सूची मे आठ भारतीय महिलाओं ने स्थान बनाया है इस सूची में चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, फिलिपीन और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा भारत की छह महिलाओं ने इसमें स्थान बनाया है जिनमें एमयू सिग्मा की मुख्य कार्यकारी अंबिगा धीरज (14), वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका (16), ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता (18), आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर (22), वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वंदना लूथरा (25) और बायोकॉन की संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक किरण मजूमदार शॉ (28) शामिल हैं। फोर्ब्स ने कहा, इस सूची में स्वीकार किया गया है कि कारोबारी दुनिया में महिलाएं अपनी जगह बना रही हैं लेकिन स्त्री-पुरुष असमानता बरकरार है। महिलाएं यह समझने की बेहतर स्थिति में हैं कि उन्हें नेतृत्व की स्थिति में आने और वहां बने रहने के लिए क्या करना होगा। फोर्ब्स ने 52 वर्षीय नीता को भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला करार दिया है. नीता रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नि है वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 18th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india