प्रवासी कामगारों को उकसाने वाला शख्स गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 15th Apr 2020 | देश
altimg

मुंबई, 15 अप्रैल, (वीएनआई) देश में लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ने के बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार को हजारों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीँ इन प्रवासी कामगारों को उकसाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक जानकारी के अनुसार नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है, आज उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के बाद बड़ी संख्या में कामगार मजदूर बांद्रा स्टेशन पहुंच गए और ये सभी अपने घर वापस जाना चाहते थे। लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। वहीँ मजदूरों का कहना है कि उनके पास खाने के लिए पैसा नहीं है, रोजगार नहीं है, लिहाजा हमे हमारे घर वापस भेजने का इंतजाम किया जाए।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india