लॉकडाउन को कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया, अन्य जगह अनलॉक होगा देश

By Shobhna Jain | Posted on 30th May 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 30 मई, (वीएनआई) कोरोना वायरस के कारण देश में जारी चौथे चरण के लॉकडाउन की 31 मई को होने वाली समाप्ति को अब पांचवे चरण के रूप में 1 जून से 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि ये आदेश कंटेनमेंट जोन के लिए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का पांचवा चरण देश में एक जून से शुरू हो जाएगा। वहीँ गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। साथ ही आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। गृह मंत्रालय ने प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का अनिवार्य रूप से करना पालन शामिल है। वहीँ कटोनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खोलने की ही इजाजत होगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म होने के बाद कई आर्थिक गतिविधियों को शर्तों के साथ फिर से खोलने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

मंत्रालय के अनुसार गतिविधियां शुरू करने को लेकर  पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी। दूसरे फेज में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे। तीसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।

गौरतलब है लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को खत्म हो रहा है, वहीँ कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का पांचवा चरण 1 जून से 30 जून तक जारी रहेगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Jul 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india