उत्तर भारत में हल्की बारिश तो गुजरात में तेज हवाएं

By Shobhna Jain | Posted on 7th Feb 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 07 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली एनसीआर में आज का दिन हल्की बारिश का साथ शुरू हुआ। वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत कई जगह ओले भी पड़े। गुजरात में तेज हवाएं चलीं जबकि उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद एक बार फिर से दिल्ली में घना कोहरा पड़ने वाला है। इस बीच तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली पहुंचने वाली 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india