भारत ने चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 लैंड कराकर इतिहास रचा

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Aug 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 अगस्त, (वीएनआई) चंद्रमा की सतह पर भारत के चंद्रयान-3 सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने भारत वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। 

चंद्रयान-3 ने 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद के साउथ पोल पर पहुंचकर नया इतिहास लिखा है। चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी। चंद्रयान-3 के लिए चार साल से इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक मेहनत कर रहे थे, वो आज पूरी हुई। इसके साथ ही चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद रोवर 'प्रज्ञान' चांद पर उतरा। उसके पहिये चांद पर 'भारत का टैटू' बनाते आगे बढ़े। रोवर 'प्रज्ञान' के पिछले पहियों पर इसरो और भारत का राष्ट्रीय प्रतीक उकेरा गया है। गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।  

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरने पर कहा कि, ये पल अविस्‍मरणीय है... ये क्षण अभूतपूर्व है... ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है... ये क्षण नए भारत के आगमन का है... ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है... ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

One act of kindness a day
Posted on 19th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india