उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2019 | देश
altimg

देहरादून, 21 अगस्त, (वीएनआई) उत्तरकाशी में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमे तीन लोग, पायलट लाल, को-पायलट शैलेश और एक स्थानीय शख्स राजपाल सवार थे। 

एसडीएम ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन में से दो लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। गौरतलब है बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित उत्तरकाशी के लिए राहत सामग्री लेकर ये हेलीकॉप्टर उड़ा था। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में राहतकार्य में जुटा था। हालाँकि क्रैश के पीछे वजहों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 26th Jan 2019

गर्मी गर्मी
Posted on 31st Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india