गूगल ने बाल दिवस पर डूडल बनाकर चाचा नेहरू को किया याद

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 नवंबर, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर डूडल बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है।  

प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को पूरा राष्ट्र बालदिवस के रूप में मनाता है। इस खास दिन को गूगल ने भी अपने अंदाज में बनाए गए डूडल में बच्चों की खोजी प्रवृत्ति को दर्शाया गया है। इसमें एक बच्ची टेलिस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में देख रही है। जिसे वहां ग्रह, आकाशगंगा और सैटलाइट दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि महान लेखक,विचारक और कुशल राजनेता जवाहर लाल नेहरू का जन्म कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यह परिवार 18वीं शताब्दी के आरंभ में इलाहाबाद आ गया था। इलाहाबाद में बसे इसी परिवार में उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरू और माता का नाम श्रीमती स्वरूप रानी था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई। 15 वर्ष की उम्र में 1905 में नेहरू इंग्लैंड के हैरो स्कूल में भेजे गए। हैरो में दो वर्ष तक रहने के बाद नेहरू केंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने तीन वर्ष तक अध्ययन कर विज्ञान में स्नातक उपाधि प्राप्त की। कैम्ब्रिज छोड़ने के बाद लंदन के इनर टेंपल में दो वर्ष बिताकर उन्होंने वकालत की पढ़ाई की।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 19th Oct 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india