उधोगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

By Shobhna Jain | Posted on 4th Sep 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 सितंबर, (वीएनआई) उधोगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकरा गई, कार में कुल 4 लोग सवार थे ,जिसमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पालघर के एसपी ने सायरस मिस्त्री के निधन की खबर की पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय उद्योग घराने में हुआ था। वर्ष 2012 से 2016 के बीच वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन भी रहे थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Globe theater
Posted on 29th Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india