भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर आज मनाया जा रहा है इंजीनियर्स डे

By Shobhna Jain | Posted on 15th Sep 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 सितंबर, (वीएनआई) भारत के लोकप्रिय इंजीनियर विश्वेश्वरैया की आज 161वीं जयंती है। उनके जन्मदिवस 15 सितंबर को हर वर्ष राष्ट्रीय अभियंता दिवस यानी इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय अभियंता दिवस को महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की उपलब्धियों को याद करने और इनसे प्रेरित होकर भविष्य में इंजीनियरिंग सेक्टर में कैसे और बेहतर बना जाए, इस पर चर्चा करने का मौका होता है। भारत रत्न एमवी नाम से लोकप्रिय रहे विश्वेश्वरैया ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के बाद देश में कई जटिल परियोजनाएं शुरू कीं। बुनियादी ढांचे के विकास में एमवी का योगदान उल्लेखनीय है। वहीं 15 सितंबर को भारत के साथ-साथ श्रीलंका और तंजानिया में भी विश्वेश्वरैया के योगदान को याद कर इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

गौरतलब है 15 सितंबर, 1861 को कर्नाटक के मुद्दनहल्ली गांव में जन्मे विश्वेश्वरैया अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़े, लेकिन बाद में इनका रुझान इंजीनियरिंग की तरफ हुआ। विश्वेश्वरैया पुणे के कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india