चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन शक्ति के संबोधन पर लिया संज्ञान

By Shobhna Jain | Posted on 27th Mar 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 मार्च, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज मिशन शक्ति की सफलता पर राष्ट्र के नाम संबोधन पर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से आचार संहिता का उल्लंघन मामले में इसकी शिकायत की है। वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया है। 

चुनाव आयोग ने अधिकारियों की एक समिति को निर्देश दिया है कि वह आदर्श आचार संहिता के आलोक में मामले की तुरंत जाँच करे। गौरतलब है 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आदर्श अचार संहिता लागू हैं। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज दोपहर में देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय स्पेस एजेंसी ने 'मिशन शक्ति' नाम के एक ऑपरेशन में लो अर्थ ऑर्बिट में बेकार पड़े एक सैटलाइट को मार गिराया है। देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है। अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 22nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india