राजधानी दिल्ली में आज बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 30th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 30 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली में मंलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन
Posted on 5th Jul 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india