राजधानी दिल्ली में लू के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 25th May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 25 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहा। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में 'लू' चलने का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है। दिन में बदली के साथ गर्मी की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india