राजधानी दिल्ली में सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 24th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 93 फीसदी रहा। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिन में आमतौर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का समान्य तापमान है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Thought of the Day
Posted on 13th Dec 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india