राजधानी दिल्ली में हल्की बौछार पड़ने की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jul 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 11 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 फीसदी दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history : Pingali Venkayya

Posted on 2nd Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india