राजधानी दिल्ली में सर्द सुबह, 16 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 9th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 9 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह ठंड रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 16 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 20 तय समय से देरी से चल रही हैं जबकि दो के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन के समय आसमान साफ रहेगा जबकि सुबह हल्की धुंध रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india