राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा, 21 रेलगाड़ियां रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 3 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 800 मीटर रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 21 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 59 देरी से चल रही हैं और 13 के समय में फेरबदल किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा जबकि शाम को कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india