राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

By Shobhna Jain | Posted on 1st Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह कुहासे के साथ आमतौर पर दिनभर आसमान साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Aug 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india