राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 23 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह आंशिक बदली रही। दिन में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 11th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india