राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, दिनभर मौसम रहेगा साफ़

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 250 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

स्वर
Posted on 13th Jun 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india