राजधानी दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

By Shobhna Jain | Posted on 17th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 17 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। आज सुबह लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने दिन में भी ऐसे ही मौसम बने रहने तथा तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग (के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार रात को बारिश हुई। आज दिन में भी बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली कड़कने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं दिल्ली में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india