राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 15th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 15 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह मौसम साफ रहा। कुछ इलाकों में हल्की धुंध रही। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं राजधानी में बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india