राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 5th Dec 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान साफ है। दिन का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। वातावरण में सुबह दृश्यता 2,000 मीटर रही। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india