मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा भाजपा वाले दिल्ली को कूड़े का शहर बनाना चाहते हैं

By Shobhna Jain | Posted on 16th Sep 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 सितंबर, (वीएनआई) दिल्ली में होने वाले आगामी निकाय चुनावों से पहले राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और एमसीडी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी जुबानी जंग के बीच आज एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली को कूड़े का शहर बनाने को लेकर हमला बोला। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पूरे देश की राजधानी है। ऐसे में देश के लोग चाहते हैं कि यह शहर स्वच्छ और सुंदर बने। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधार के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन कचरा डंप करने का मुद्दा अभी भी एक चिंता का विषय है। उन्होंने आगे भाजपा शासित MCD में कचरे का ढेर लगा है। गाजीपुर, भलस्वा और ओखला कचरा डंप यार्ड पहाड़ों की तरह ऊंचा हो गया है। इस गंदगी की वजह से हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कचरा डंप यार्डों की वजह से आसपास के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। केजरीवाल यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा अब 16 नए कचरा डंप यार्ड बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसका परिसीमन भी किया जा चुका है। अगर ये 16 नए कचरा डंप यार्ड बनते हैं तो स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india