15 राज्यों की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

By Shobhna Jain | Posted on 28th Sep 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 28 सितंबर, (वीएनआई) केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम 2 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। 

चुनाव आयोग के अनुसार कोरोना महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिक्रिया की समीक्षा की और सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है केंद्र शासित प्रदेश सहित 15 राज्यों में 30 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव होने, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली व दमन और दीव के अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट पर उप चुनाव होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर उपचुनाव होने के साथ ही असम में 5 और मेघालय, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की 3 तीन सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो विधानसभा सीटों पर वोटे डलेंगे। इसके अलावा मिजोरम, तेलंगाना, नागालैंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा की एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ट्रेन18
Posted on 3rd Dec 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india