बिहार में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तिरंगा फहराया

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jan 2018 | देश
altimg

पटना, 26 जनवरी (वीएनआई)| बिहार में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ध्वज फहराया। ध्वज फहराने के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित करेंगे। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india