अशोक लेलैंड ने पांच प्लांटों में 5 से 18 दिन तक के लिए काम रोका

By Shobhna Jain | Posted on 9th Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 09 सितम्बर, (वीएनआई) भारी वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने बिक्री में लगातार गिरावट के चलते सितंबर में अपने कई प्लांट 5 से 18 दिन तक के लिए बंद रखेगा। 

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक चेन्नई की कंपनी ने अपने एन्नोर कारखाने में 16 दिन कामकाज बंद करने की घोषण की है। अशोक लेलैंड की होसुर (तमिलनाडु) इकाई में पांच दिन, अलवर (राजस्थान) में 10 दिन, महाराष्ट्र के भंडारा कारखाने में 10 दिन और उत्तराखंड की पंतनगर इकाई में 18 दिन कामकाज बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं कंपनी के फैसले से इस दौरान करीब 50 हजार कर्मचारियों को घर पर बैठना होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
NARIMAN CONTRACTOR-CRICKETER

Posted on 7th Mar 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india