भारत, म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स ने चौकसी बढ़ाई

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jul 2017 | देश
altimg
आइजोल, 4 जुलाई (वीएनआई)| पूर्वी मिजोरम से सटी भारत-म्यांमार सीमा पर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए अर्धसैनिक असम राइफल्स ने सुरक्षा बढ़ा दी है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने आज कहा, हमने मिजोरम के साथ सटी भारत-म्यांमार सीमा (510 किलोमीटर) पर तैनात हमारे सैनिकों को सतर्क कर दिया है। हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी की जानकारी के बाद खुली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।" उन्होंने बताया कि रविवार को असम राइफल्स के जवानों ने फरकां और वपाई गांवों के बीच पांच एके-56 बंदूके, कुछ भरी हुई मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारी ने कहा कि जवानों ने दोनों देशों को विभाजित करने वाली तिया नदी को पार कर फरार होने की कोशिश कर रहे म्यांमार के दो विद्रोहियों पर रविवार तड़के हमला किया। इस पर विद्रोहियों ने हथियारों से भरे बैग को नदी में बहा दिया और म्यांमार भागने में सफल रहे। मिजोरम में असम राइफल्स के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। ये हथियार मणिपुर के विद्रोही समूहों को आपूर्ति किए जाने की संभावना थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के साथ मिलकर 12 जून को चार उन पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की, जिनकी सीमाएं म्यांमार से लगती है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india