लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 19th May 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 मई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसी के साथ लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर सभी सात चरणों का मतदान समाप्त हो गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की जिन 59 सीटों पर मतदान हुआ है उनमे बिहार में 47.42 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 57.43, मध्य प्रदेश में 60.19, पंजाब में 51.28, उत्तर प्रदेश में 47.61, पश्चिम बंगाल में 65.11, झारखंड में 66.64 और चंडीगढ़ में 51.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 

गौरतलब है इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, पश्चिम बंगाल की 9, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की 4, चंडीगढ़ की एक और पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं 6 राज्यों में संसदीय सीटों के कई बूथों और दो विधानसभा क्षेत्रों में पुन: मतदान भी हो रहा है। इन सीटों में केरल की कन्नूर और कासरगोड, तमिलनाडु की धर्मपुरी, थेनी, तिरुवल्लूर, कुड्डलोर और ईरोड, हरियाणा की फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, पश्चिम बंगाल की बांकुरा, आंध्र प्रदेश की चित्तूर संसदीय सीटें और चंदगिरी विधानसभा सीट और ओडिशा जिले के 34 विधानसभा प्रखंड शामिल हैं। तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर, कर्नाटक में दो और पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अहिंसा

Posted on 9th Jun 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india