दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 59 नए मामले, कुल 445 मामले

By Shobhna Jain | Posted on 4th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 अप्रैल, (वीएनआई) देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण से देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में  59 नए मामले सामने आये है, वहीं कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 445 हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज  कोरोना की स्थि‍ति को लेकर बताया कि, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 445 हो गई है। इतने मरीजों में दिल्ली से केवल 40 मरीज हैं। इसमें 6 लोगों की मौत हुई है। अभी तक कुल मरीजों में 11 आईसीयू में और पांच वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में कोरोना अभी फैल नहीं रहा है। इसे लोकल ट्रांसमिशन कहा जा सकता है, सामुदायिक ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, मरकज से जुड़े 500 से ज्यादा लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट आएगी। हो सकता है कि अचानक केस बढ़ें लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जिन 6 लोगों की मौत हुई है इनमें से 3 मरकज के थे। उन्होंने आगे कहा कि, मरकज से पहुंचे 500 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 1800 क्वारंटाइन हैं। सभी का टेस्ट किया जा रहा है। उनके परिणाम 2-3 दिनों में आएंगे, इसके बाद कोरोना के मामले में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

BIHAR POLLS
Posted on 19th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india