त्रिपुरा में सड़क हादसे में 29 जवान घायल

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Oct 2018 | देश
altimg

अगरतला, 23 अक्टूबर, (वीएनआई) त्रिपुरा में बारामूरा हिल्स पर हुए एक बड़े सड़क हादसे में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 29 जवान घायल हो गए हैं। 

गौरतलब है यह हादसा पश्चिमी त्रिपुरा के बारामूरा में हुआ है, जिसमे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की 8वीं बटालियन के 29 जवान घायल हो गए हैं। ये सभी लोग धलाई जिले के लालचेरा इलाके से वापस लौट रहे थे। तभी इनकी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब देब घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे, घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर घायलों को देख रहे हैं, मुझे विश्वास है कि जल्द ही ये लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे। वहीं त्रिपुरा के डीजीपी ने घटना के बारे में बताया कि सभी घायलों में सिर्फ दो की हालत गंभीर है, डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रिफर कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि यह सभी लोग छत्तीसगढ़ चुनाव ड्यूटी करने जा रहे थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india