यूपी के देवरिया में बालिका गृह से छुड़ाई गईं 24 लड़कियां

By Shobhna Jain | Posted on 6th Aug 2018 | देश
altimg

लखनऊ,  06 अगस्त, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश में भी बिहार के बाद शेल्टर होम के भीतर लड़कियों के साथ देह व्यापार का मामला सामने आया है। मामला सामने आने का बाद हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि सीबीआई की छापेमारी में यह बात सामने आई है कि देवरिया में शेल्टर होम चलाया जा रहा था, जहां लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।  यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार शाम को शेल्टर होम से एक लड़की भागने में सफल हुई और उसने शेल्टर होम में चल रहे देह व्यापार की जानकारी दी। 

पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद यहां छापेमारी की, जहां कुल 42 लड़कियों में से 18 लड़कियां गायब मिली। जिसके बाद यहां से 24 लड़कियों को छुड़ा लिया गया और शेल्टर होम की संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसे काफी लंबे समय से शेल्टर होम के खिलाफ शिकायत मिल रही थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india