मुंबई के क्रिस्टल टावर में लगी भीषण आग से 2 लोगों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2018 | देश
altimg

मुंबई, 22 अगस्त, (वीएनआई)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास क्रिस्टल टावर में आज सुबह  भीषण आग लग गई। जिसमे दम घटने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

एक जानकारी के मुताबिक आज सुबह अचानक परेल इलाके में स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर आग लग गई। इस बिल्डिंग में आग से सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण टावर में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने क्रेन के जरिए टावर के अंदर से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। निकाले गए लोगों को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 29th Dec 2014
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india