नई दिल्ली, 30 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश के साथ हुई। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 12.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में बदली छाई रहेगी। सामान्य बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।