राजधानी दिल्ली में खुशनुमा सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 26th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 26 अगस्त (वीएनआई)| राजधानी दिल्ली में आज सुबह खुशनुमा रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार जताए हैं। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह काफी खुशनुमा रही। दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 3rd Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india