राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह, शाम तक आंधी के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 20th May 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 20 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में मौसम गर्म रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 62 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, "आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और आंशिक बदली छा सकती है। शाम होते-होते आंधी आने या धूल छाने के आसार हैं।" राजधानी में लू चलने के प्रति आगाह किया है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है। वहीं, राजधानी में बीते गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

परेशानी
Posted on 1st Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india