राजधानी दिल्ली में आंशिक बादल छाये

By Shobhna Jain | Posted on 8th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 8 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। आज दिनभर आंशिक बदली के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
उत्सव

Posted on 31st Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india