राजधानी दिल्ली में तेज धूप निकली

By Shobhna Jain | Posted on 7th Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 7 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे पांच विभिन्न स्थानों पर वातावरण में आद्र्रता 75 प्रतिशत से 81 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 0.8 मिलीमीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान दृश्यता 3,000 मीटर रही। राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

BIDEN-TRUMPN FIGHT
Posted on 6th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india