भारतीय वायुसेना का विमान 29 यात्रियों सहित लापता

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 22 जुलाई (वीएनआई)। चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान आज बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ान भरते हुए लापता हो गया, जिसमें 29 लोग सवार थे। रक्षामंत्री के अधिकारियों ने यह बात कही। विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। इसमें सवार लोगों में चालक दल के छह सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि विमान में वायुसेना के जवान सवार थे। भारतीय नौसेना द्वारा बंगाल की खाड़ी में एएन-32 विमान की खोज और राहत कार्य शुरू किया जा चुका है। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस खोज तथा राहत अभियान में पी-8 निगरानी विमान, एक डोर्नियर और चार जहाज में जुटे हुए हैं और अन्य सहायता भी दी जा रही है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history :Lords stadium .
Posted on 10th Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india