गूगल ने इस्मत चुगताई की 107वीं जयंती पर बनाया डूडल

By Shobhna Jain | Posted on 21st Aug 2018 | साहित्य
altimg

नई दिल्ली, 21 अगस्त, (वीएनआई) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने उर्दू साहित्य की जानी-मानी लेखिका इस्मत चुगताई की 107वी जयंती पर उनके सम्मान में खास डूडल बनाया है। 

गूगल ने इस्मत आपा का डूडल काफी कलरफूल बनाया है। अपने साहित्य के जरिए महिलाओं की दबी-कुचली आवाज उठाने वाली इस्मत भारतीय साहित्य में पहली बार लेस्बियन प्रेम कहानी लिखी थी। इस्मत का जन्म यूपी के बदायू में उच्च मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। इस्मत ने 1938 में लखनऊ के इसाबेला थोबर्न कॉलेज से बी.ए. किया। वो बीए और बीटी (बैचलर्स इन एजुकेशन) करने वाली पहली मुस्लिम महिला थीं। वो 10 भाई बहन थीं। उनके पिता सरकारी अफसर थे इस लिए उनका अलग-अलग जगहों पर तबादला होता रहता था, जिसकी वजह से वो कई जगहों पर घूमती रही। इस्मत के बड़े भाई मिर्जा अजीम बेग चुगताई उर्दू के बड़े लेखक थे। उन्हें अपने भाई से ही लिखने की प्रेरणा मिली।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
DELHI METRO RESTARTS

Posted on 8th Sep 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india