पाकिस्तान के क्वेटा में गोलीबारी में दो लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 16th Apr 2018 | विदेश
altimg

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (वीएनआई)| पाकिस्तान के क्वेटा के एक गिरजाघर के बाहर बाइक सवार हमलावरों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक अब्दुर रजाक चीमा ने रविवार को बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान की राजधानी के ईसा नागरी क्षेत्र के ईसाई समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। घायलों में दो महिलाएं भी हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी घटनास्थल से बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india