उत्तरी जापान में भूकंप के झटके

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2018 | विदेश
altimg

तोक्यो, 05 अक्टूबर, (वीएनआई) जापान के उत्तरी होक्कादो द्वीप में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए। वहीं इस क्षेत्र में पिछले महीने भी विनाशकारी भूकंप आया था। 

जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि आज सुबह आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र अत्सुमा के निकट दक्षिणी होक्कादो में था। इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है। वहीं अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है। गौरतलब है अत्सुमा में एक महीना पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया था। भूकंप और फिर बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ था। इन घटनाओं में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

FAITH
Posted on 26th Feb 2025
Today in History
Posted on 26th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india