रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

By Shobhna Jain | Posted on 18th Mar 2018 | विदेश
altimg

मॉस्को, 18 मार्च (वीएनआई)| रूस में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। यदि इन चुनावों में व्लादिमीर पुतिन जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश का राष्ट्रपति पद संभालेंगे। 

रूस के समयानुसार सुबह आठ बजे रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मॉस्को में मतदान नौ घंटे बाद शुरू होगा। देश के पूर्वी क्षेत्रों कामचोतका और चुकोत्का में मतदान सुबह शुरू हो गया। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, देश के 11.1 करोड़ नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। देश में राष्ट्रपति कार्यालय छह वर्ष का होता है। रूस के समयानुसार मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। नतीजों का ऐलान 19 मार्च को होगा। सीएनएन के मुताबिक, हालांकि, चुनावी मैदान में पुतिन के सामने कोई मजबूत प्रतिद्वंद्वी नहीं है। उनके सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी एलेक्सी नवालनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा है।

इस दौड़ में पुतिन को स्पष्ट विजेता के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन यदि चुनाव जीत जाते हैं तो वह चौथी बार देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे। वह पहले ही जोसेफ स्टालिन के बाद से सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं। इस जीत के बाद वह 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। इस दौड़ में सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जिनमें ऑल पीपुल्स यूनियन पार्टी के सर्गेइ बाबुरिन, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनि, निर्वतमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचाक, कम्युनिस्ट्स ऑफ रसिया पार्टी के अध्यक्ष मैक्सिम सुरायकिन, बोरिस तितोव, योबलोको पार्टी के सहसंस्थापक ग्रिगोरिी यावलिन्सकी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के प्रमुख व्लादिमीर जिरिनोवस्की हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india