जापान में मूसलाधार बारिश से 100 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jul 2018 | विदेश
altimg

हिरोशिमा, 09 जुलाई, (वीएनआई) जापान में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है या उनके मारे जाने की आशंका है। 

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आपदा की इस घड़ी को ‘समय के साथ जंग’ बताया क्योंकि हर गुजरते मिनट के साथ परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्वीप के लिये नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है।’ गौरतलब है मूसलाधार बारिश से अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ। इस वजह से अधिकारियों को करीब 20 लाख लोगों को उनकी जगह से हटाना पड़ा। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं और दर्जनों घर भी पूरी तरह तबाह हो गए। 

चीफ कैबिनेट सेक्रटरी योशिदी सुगा ने आज एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा कि 87 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है तो वहीं, 13 लोगों का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं जैसे बाढ़ में कार बह गई आदि। उन्होंने बताया कि राहत मिशन में 40 के करीब हेलिकॉप्टर लगे हुए हैं। पश्चिम जापान में बारिश से हालात सबसे अधिक खराब हैं। कुछ गांव पूरी तरह डूब गए है, जहां मदद पहुंचने तक कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर पनाह ली। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 5th Feb 2017

आगे बढ़ना
Posted on 24th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india